लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2675
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

प्रश्न- एलोरा के कैलाश मन्दिर पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर -

एलोरा का प्रसिद्ध कैलाश मन्दिर - एलोरा गुहा मन्दिरों में कैलाश मन्दिर अपनी उत्कृष्ट शैली के कारण विश्व प्रसिद्ध रहा है। इस सुन्दर मन्दिर की निर्माण - शैली परिपक्व एवं परिष्कृत है। यह प्राचीन भारतीय वास्तु तथा तक्षण कला का सर्वोत्तम नमूना है। इस गुहा मन्दिर का निर्माण राष्ट्रकूटवंशी महान शासक कृष्ण प्रथम ने करवाया था। यह सम्पूर्ण मन्दिर एक ही पाषाण को काटकर बनाया गया है। पाषाण काटकर बनाये गये मन्दिरों में इस मन्दिर का स्थान अद्वितीय रहा है तथा समग्र रूप से यह एक उत्कृष्ट रचना मानी गयी है। कर्कराज के एक लेख में कैलाश गुहा मन्दिर को 'अद्भुत सन्निवेश' कहा गया है। पर्सी ब्राउन महोदय इस मन्दिर की तुलना मिस्त्री वास्तुकला से करते हैं और इसे विश्व का सबसे विलक्षण उदाहरण मानते हैं।

यह मन्दिर एक ऊँचे अधिष्ठान पर बनाया गया है। इस अधिष्ठान की ऊँचाई 25 फुट है। यह अधिष्ठान हस्ति एवं सिंह पंक्तियों से इस प्रकार बनायी गयी है कि देखने से ऐसा लगता है कि इन्हीं के ऊपर देव विमान और मण्डप टिके हुए हैं। मण्डप की छत सपाट है जो सोलह स्तम्भों पर टिकी हुई है। यह स्तम्भ चार-चार के समूह में निर्मित किए गए हैं। मण्डप और विमान द्वितल बनाये गये हैं और मण्डप तथा विमान को संयुक्त करते हुए अर्धमण्डप या अन्तराल बनाया गया है। मण्डप के सम्मुख एक भव्य नन्दीमण्डप तथा उसके दोनों ओर बगल में दो ध्वज स्तम्भ बनाये गये हैं। इस ध्वज पर त्रिशूल का अंकन किया गया है। यह ध्वज मन्दिर को गरिमा प्रदान करने में अत्यन्त सहायक रूप में बना है। मन्दिर का मुख प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ तथा प्रवेश हेतु द्वितल गोपुरम बनाया गया है। मन्दिर के ये सभी अंग एकात्मक प्रस्तर से बने हुए हैं। मन्दिर के समीप प्रस्तर को काटकर एक सुन्दर लम्बी हस्ति पंक्ति निर्मित की गयी है। ये हस्ति मूर्तियाँ अत्यन्त सुन्दर व आकर्षक हैं। सम्पूर्ण मन्दिर को अलंकृत करने के लिए पौराणिक प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है जिसमें अनेक देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ गोवर्धन धारण किए श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु तथा शिव की विभिन्न प्रतिमाएँ जिसमें सर्वाधिक प्रसिद्ध 'रावणानुग्रह' नामक मूर्ति है। महिषासुर का मर्दन करती देवी दुर्गा तथा कैलाश पर्वत ऊपर उठाये लंका नरेश रावण, लंकेश द्वारा सीता हरण आदि दृश्यों का अंकन कुशलतापूर्वक किया गया है। इन प्रतिमाओं के साथ-साथ वराह, बलराम, लक्ष्मी, वामन आदि की प्रतिमाएँ भी मिलती हैं।

कैलाश पर्वत ऊपर उठाये हुए लंका नरेश वाले दृश्य में माता पार्वती को भय से काँपते हुए दिखाया गया है जो डर के कारण भगवान शिवजी की महाशक्तिशाली भुजाओं का सहारा ले रही हैं। पार्वती की सखियाँ इस दृश्य में अस्त-व्यस्त, इधर-उधर, पलायन करती दिखायी गयी हैं। लेकिन शिव शंकर अत्यन्त दृढ़ता के साथ बैठे हुए हैं और अपने चरण से कैलाश पर्वत को दबाते हुए इस दृश्य में अंकित किए गए हैं। यह दृश्य बड़ा ही आकर्षक व भावयुक्त है।

एलोरा गुहा मन्दिर में जैन धर्म से सम्बन्धित पाँच गुहा मन्दिर क्रमशः गुहा संख्या 30 से 34 तक हैं। इन गुहा मन्दिरों को निर्माण नवीं शताब्दी में किया गया था। इनमें इन्द्रसभा गुहा संख्या 22, छोटा कैलाश गुहा संख्या एवं जगन्नाथ सभा गुहा संख्या 33 विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

इन्द्रसभा नामक गुहा द्वितल में बनायी गयी है जो एक भव्य प्रांगण में निर्मित की गयी है। इस गुहा में एकाश्मक हस्ति, ध्वज स्तम्भ एवं लघु स्तम्भ बने हैं। इसमें इन्द्र-इन्द्राणी की सौन्दर्ययुक्त प्रतिमाओं के साथ-साथ इस गुहा में जैन तीर्थंकरों, जैसे- शान्तिनाथ, पार्श्वनाथ आदि की आकर्षक प्रतिमाएँ बनायी गयी हैं। इसी प्रकार जगन्नाथ सभा नामक गुहा का वास्तु विन्यास भी इन्द्रसभा नामक गुहा के वास्तु विन्यास के समकक्ष ही है। छोटा कैलाश नामक गुहा ब्राह्मण कैलाश गुहा से लघु है इसीलिए इसे छोटा कैलाश कहा गया है। इन गुहा मन्दिरों के दोनों ओर कुछ कोठरियाँ भिक्षुओं के आवास हेतु बनायी गयी हैं तथा जैन गुहा मन्दिरों में जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाओं के साथ-साथ जैन प्रतीकों का भी अंकन किया गया है। ये प्रतिमाएँ अत्यन्त भावयुक्त तथा सुन्दर हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- कला अध्ययन के स्रोतों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  2. प्रश्न- प्रागैतिहासिक भारतीय चित्रकला की खोज का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
  3. प्रश्न- भारतीय प्रागैतिहासिक चित्रकला के विषयों तथा तकनीक का वर्णन कीजिए।
  4. प्रश्न- भारतीय चित्रकला के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं तथा वे किस प्रकार के हैं?
  5. प्रश्न- भीमबेटका क्या है? इसके भीतर किस प्रकार के चित्र देखने को मिलते हैं?
  6. प्रश्न- प्रागैतिहासिक काल किसे कहते हैं? इसे कितनी श्रेणियों में विभाजित कर सकते हैं?
  7. प्रश्न- प्रागैतिहासिक काल का वातावरण कैसा था?
  8. प्रश्न- सिन्धु घाटी के विषय में आप क्या जानते हैं? सिन्धु कला पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  9. प्रश्न- सिन्धु घाटी में चित्रांकन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  10. प्रश्न- मोहनजोदड़ो - हड़प्पा की चित्रकला को संक्षेप में समझाइए।
  11. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की कला पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  12. प्रश्न- जोगीमारा की गुफा के चित्रों की विषयवस्तु तथा शैली का विवेचन कीजिए।
  13. प्रश्न- कार्ला गुफा के विषय में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिए।.
  14. प्रश्न- भाजा गुफाओं पर प्रकाश डालिये।
  15. प्रश्न- नासिक गुफाओं का परिचय दीजिए।
  16. प्रश्न- अजन्ता की गुफाओं की खोज का संक्षिप्त इतिहास बताइए।
  17. प्रश्न- अजन्ता की गुफाओं के चित्रों के विषय एवं शैली का परिचय देते हुए नवीं और दसवीं गुफा के चित्रों का वर्णन कीजिए।
  18. प्रश्न- अजन्ता की गुहा सोलह के चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  19. प्रश्न- अजन्ता की गुहा सत्रह के चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  20. प्रश्न- अजन्ता गुहा के भित्ति चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  21. प्रश्न- बाघ गुफाओं के प्रमुख चित्रों का परिचय दीजिए।
  22. प्रश्न- अजन्ता के भित्तिचित्रों के रंगों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  23. प्रश्न- अजन्ता में अंकित शिवि जातक पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  24. प्रश्न- सिंघल अवदान के चित्र का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  25. प्रश्न- अजन्ता के चित्रण-विधान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  26. प्रश्न- अजन्ता की गुफा सं० 10 में अंकित षडूदन्त जातक का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  27. प्रश्न- सित्तन्नवासल गुफाचित्रों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  28. प्रश्न- बादामी की गुफाओं की चित्रण शैली की समीक्षा कीजिए।
  29. प्रश्न- सिगिरिया की गुफा के विषय में बताइये। इसकी चित्रण विधि, शैली एवं विशेषताएँ क्या थीं?
  30. प्रश्न- एलीफेण्टा अथवा घारापुरी गुफाओं की मूर्तिकला पर टिप्पणी लिखिए।
  31. प्रश्न- एलोरा की गुहा का विभिन्न धर्मों से सम्बन्ध एवं काल निर्धारण की विवेचना कीजिए।
  32. प्रश्न- एलोरा के कैलाश मन्दिर पर टिप्पणी लिखिए।
  33. प्रश्न- एलोरा के भित्ति चित्रों का वर्णन कीजिए।
  34. प्रश्न- एलोरा के जैन गुहा मन्दिर के भित्ति चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  35. प्रश्न- मौर्य काल का परिचय दीजिए।
  36. प्रश्न- शुंग काल के विषय में बताइये।
  37. प्रश्न- कुषाण काल में कलागत शैली पर प्रकाश डालिये।
  38. प्रश्न- गान्धार शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  39. प्रश्न- मथुरा शैली या स्थापत्य कला किसे कहते हैं?
  40. प्रश्न- गुप्त काल का परिचय दीजिए।
  41. प्रश्न- “गुप्तकालीन कला को भारत का स्वर्ण युग कहा गया है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  42. प्रश्न- अजन्ता की खोज कब और किस प्रकार हुई? इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करिये।
  43. प्रश्न- भारतीय कला में मुद्राओं का क्या महत्व है?
  44. प्रश्न- भारतीय कला में चित्रित बुद्ध का रूप एवं बौद्ध मत के विषय में अपने विचार दीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book